Hero Xpulse 210 Price, Features and Mileage: Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Hero Xpulse 210 को लॉन्च कर दिया है, जो साहसिक बाइकिंग के शौकीनों के लिए एक शानदार ऑप्शन है | यह बाइक उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शहर की सड़कों से लेकर जंगल और पहाड़ों तक हर जगह घूमना पसंद करते है | आज हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताएंगे ताकि हर कोई इसे समझ सके | आइए जानते है कि Hero Xpulse 210 में क्या खास है और यह आपके लिए क्यों सही हो सकती है |
Hero Xpulse 210 की परफॉरमेंस
Hero Xpulse 210 में 210 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो इसे काफी ताकतवर बनाता है | यह इंजन 24.6 पीएस की पावर और 20.7 nm का टॉर्क देता है | यह बाइक तेजी से चलती है और पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से चढ़ सकती है | इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो राइडिंग को और भी मजेदार बनाता है | लोगों का कहना है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है, जो लंबी राइड के लिए अच्छा है |
Hero Xpulse 210 की सस्पेन्शन ओर ब्रेक
Hero Xpulse 210 में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है | आगे का सस्पेंशन 210 mm तक और पीछे का 205 mm तक काम करता है | जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आपको झटके कम लगेंगे | ब्रेक की बात करें तो आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक है | बेस मॉडल में सिंगल-चैनल ABS (सिर्फ आगे के पहिए पर) और टॉप मॉडल में डुअल-चैनल ABS (दोनों पहियों पर) है |
ABS के तीन मोड है रोड, ऑफ-रोड और रैली, जो अलग-अलग रास्तों पर ब्रेक को बेहतर बनाते है | इसके पहिए 21 इंच (आगे) और 18 इंच (पीछे) के है, जो ट्यूबलेस टायरों के साथ आते है |
Hero Xpulse 210 की डिजाइन
इस बाइक की लंबाई 2254 mm और इसकी सीट की ऊंचाई 830 mm है | इसका मतलब है कि यह लंबी दिखती है और बैठने में भी आरामदायक है | जमीन से इसकी ऊंचाई 220 mm है, यानी कीचड़ या पथरीले रास्तों पर भी यह आसानी से निकल जाती है | इसमें 13 लीटर का पेट्रोल टैंक है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुके सफर कर सकते है | इसका वजन 168 किलो (बेस मॉडल) और 170 किलो (टॉप मॉडल) है, जो इसे मजबूत और संतुलित बनाता है |

Hero Xpulse 210 Variants
Hero Xpulse 210 दो मॉडल्स में आती है बेस और टॉप | दोनों के फीचर्स और कीमत में काफी अंतर है |
Base Variants
कीमत: 1,75,800 रुपये (एक्स-शोरूम)
कलर: वाइल्ड रेड और ग्लेसर व्हाइट
ABS: सिंगल-चैनल (सिर्फ आगे के पहिए पर), 3 मोड
डिस्प्ले: LCD स्क्रीन
खासियत: इसमें विंडस्क्रीन, नकल गार्ड्स या लगेज प्लेट नहीं है | यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम कीमत में बाइक चाहते है |
Top Variants
कीमत: 1,85,800 रुपये (एक्स-शोरूम)
कलर: एज़्योर ब्लू और अल्पाइन सिल्वर
ABS: डुअल-चैनल (दोनों पहियों पर), 3 मोड
डिस्प्ले: TFT स्क्रीन (ब्लूटूथ, नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल के साथ)
खासियत: इसमें विंडस्क्रीन, नकल गार्ड्स, लगेज प्लेट, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स है | यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो सेफ्टी और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते है |
कौन सा मॉडल चुनें?
अगर आपका बजट कम है और आपको बेसिक बाइक चाहिए, तो बेस वेरिएंट ठीक रहेगा | लेकिन अगर आप लंबी राइड पर जाना चाहते है और सेफ्टी के साथ-साथ स्मार्ट फीचर्स भी चाहिए, तो टॉप वेरिएंट बेहतर है | टॉप मॉडल में डुअल-चैनल ABS और TFT स्क्रीन जैसी चीजें इसे खास बनाती है |

Hero Xpulse 210 क्यों खास है?
Hero Xpulse 210 शहर की सड़कों से लेकर जंगल के रास्तों तक हर जगह चल सकती है | इसका इंजन तेज है, डिजाइन मजबूत है और फीचर्स इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाते है | 13 लीटर का टैंक लंबे सफर के लिए काफी है और 40 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज इसे दमदार भी बनाती है | चाहे आप नौकरी के लिए रोज़ बाइक चलाएं या वीकेंड पर घूमने जाएं, यह आपके लिए फिट बैठ सकती है |
Feature | Base Variant | Top Variant |
---|---|---|
Color | Wild Red, Glacer White | Azure Blue, Alpine Silver |
ABS | Single-channel (front) | Dual-channel (front and rear) |
Display | LCD | TFT (with Bluetooth, Navigation) |
Weight | 168 kg | 170 kg |
Special Features | Basic | Windscreen, Knuckle Guards, Ride Modes |
क्या लेना चाहिए

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Santanu Roy है ओर मै इस वेबसाईट की लेखक हूँ | इस साइट पर मै आपको कार, बाइक ओर स्कूटर के अपडेट शेयर करता हूँ | सभी नई अपडेट को जानने के लिए हमारे साथ जूरे रहे |